'अबोध बालक' बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'ज्ञान की कोई सीमा नहीं, अज्ञान की कोई उम्र नहीं होती'
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने नेता सदन जेपी नड्डा के उस बयान पर अपनी बात रखी, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बिना नाम लिए सदन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को कहा कि 'अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए।'